उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) अगले दो दिन यहां होगी झमाझम बरसात,

पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा, कांडा में सर्वाधिक 10.5 मिमी बारिश दर्ज
देहरादून,
Uttarakhand city news dehradun मौसम विज्ञान केंद्र ने एक बार फिर मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले दो दिनों में पर्वतीय क्षेत्र में बरसात की संभावना जताई है जबकि मौसम विभाग ने 21 फरवरी से लेकर 22 फरवरी तक राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है व्यक्त की है।
मौसम विभाग का कहना है कि 23. फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी (3300 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है । वहीं राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । जबकि 24 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी (3300 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना मौसम विभाग ने जताते हुए राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है ।
इस बीच प्रदेश के कुमाऊँ और गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रातः 08:30 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार कई पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी ही दर्ज की गई।
स्वचालित मौसम केंद्र (AWS/ARG) के आंकड़ों के मुताबिक कांडा में सर्वाधिक 10.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा मटेला केवीके और सिटलाखेत में 7.5-7.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। द्वाराहाट में 6.5 मिमी, गणाई गंगोली में 6.0 मिमी तथा भरसार, जागेश्वर और अल्मोड़ा में 5.5-5.5 मिमी वर्षा हुई।
मैनुअल वर्षामापी केंद्रों की रिपोर्ट के अनुसार द्वाराहाट में 6.5 मिमी, अल्मोड़ा में 6.3 मिमी और सामा में 6.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सोमेश्वर और लोहर्केत में 5-5 मिमी बारिश हुई। मुक्तेश्वर, चम्पावत, बेतालघाट और गंगोलीहाट में भी 4 मिमी के आसपास वर्षा रिकॉर्ड की गई।
पिथौरागढ़ में 2.4 मिमी, हल्द्वानी में 2.2 मिमी तथा रामेश्वर में 2.0 मिमी वर्षा हुई। वहीं देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, गरुड़ और कपकोट में केवल नाममात्र (ट्रेस) वर्षा दर्ज की गई।
गढ़वाल क्षेत्र के श्रीनगर, देवप्रयाग, सतपुली, कीर्तिनगर और कर्णप्रयाग सहित कई स्थानों पर 0.5 मिमी के आसपास हल्की वर्षा हुई।

Ad Ad
To Top