उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, यहां बरसात ।।

देहरादून: Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिससे जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है जरूरतमंद ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं जबकि भीषण शीत लहर के चलते लोग घर में ही दुबके हुए हैं शुष्क मौसम के बावजूद ठंड का प्रकोप जारी है। आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उधम सिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत ,पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 12 जनवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जबकि शुक्रवार को सुबह से दिल्ली और एनसीआर में बरसात हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)इस जनपद की सबकी बेटी विशाखा बनी वन दरोगा, डीएम ने किया सम्मानित ।।

आगामी 12 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रहेगा। फिलहाल मौसम में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। दिन के समय चटक धूप सुबह-शाम और रात के समय ठिठुरन भरी ठंड हांड़ कंपा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) कांग्रेस को बड़ा झटका, दर्जनों ने थामा भाजपा का दामन ।।

मैदानी इलाकों में घना कोहरा
मैदानी क्षेत्रों में जहां घना कोहरा परेशान कर रहा है, तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।

Ad Ad
To Top