उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) कड़ाके की ठंड और कोहरा बनेगा मुसीबत ।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में दिन पर दिन तापमान में गिरावट देखी जा रही है जिससे लोगों ने अब पूरी तरह से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने से लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले कई दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है लेकिन रातें सर्द होने लगी हैं वही सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। लेकिन मैदानी क्षेत्रों के जनपदों में कोहरा लगने से लोगों को दिक्कत भी हो रही है तथा पर्वतीय क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है वही अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। हालांकि दिन के समय तेज धूप निकलने की वजह से ठंड से राहत मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम का विचार इसी तरह से बना रहेगा। हालांकि पर्वतीय इलाकों में पाला परेशानी बढ़ा सकता है।

Ad Ad
To Top