Uttarakhand city news dehradun
उत्तराखंड राज मौसम विज्ञान केंद्र ने 2 अप्रैल तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए शनिवार 28 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है व राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने 29 मार्च को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने तथा शेष जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च को राज्य के पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने व राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। तथा 31. मार्च राज्य के पर्वतीय जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना व
राज्य के मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा /गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग में अगले अप्रैल महीने के लिए भी बरसात और हिमपात की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना तथा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताते हुए 2 अप्रैल को भी राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना व्यक्त की है ।




