Uttarakhand city news dehradun
उत्तराखंड में बुधवार को भी दो जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें चमोली के हेमकुंड साहिब और उत्तरकाशी का हर्षिल शामिल है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
इससे पहले यानी कल उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम, चोपता, त्रियुगीनारायण और सोनप्रयाग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी इलाकों में मौसम और ज्यादा सर्द रहा। पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। जिले के ऊंचाई वाले हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार बर्फबारी का दौर जारी रहा।
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो दिन मौसम साफ रहने के बाद 27 और 28 फरवरी को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा और पहाड़ी जिलों में बारिश होगी।




