उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट (देहरादून) प्री मानसून ने बढ़ाई मुसीबत. आज भी बरसेंगे बदरा ।।

Ad

Uttarakhand city news dehradun गुरुवार का दिन है और मई महीने की 22 तारीख हो गई है ऐसे में प्री मानसून की बरसात में अनेक जगह तबाही मचाई है मानसून के आने में अभी समय है लेकिन राज्य में लोगों की मुसीबतें इस मानसूनी बरसात से बढ़ गई है गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। कुछ पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ हल्की सी मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि मैदानी जिलों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। बुधवार को हुई बारिश के कारण अनेक स्थानों पर आवाजाही प्रभावित हुई हैअल्मोड़ा में एक यात्री वाहन गदेरे के उफान पर आने से बह गया। हालांकि तब तक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हल्द्वानी मार्ग पर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से लोगों में चीख पुकार मच गई। यहां गुजरात के पर्यटकों की कार पर बोल्डर गिरे। कार सवार दंपत्ति सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) DM के निर्देश पर हुई यहां स्टोन क्रशर पर बड़ी कार्रवाई, लगा भारी भरकम जुर्माना, ई रबन्ना निलंबित ।।

देहरादून में शाम के समय झमाझम बारिश हुई। वहीं पौड़ी में अतिवृष्टि के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया।, जिससे लोग दहशत में आ रहे। पानी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के किनारे पर बसे लोगों को प्रशासन ने तत्काल वहां से हटाया।

बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील क्षेत्र के गांव में भी जमकर ओलावृष्टि हुई है। नैनीताल में लगभग डेढ़ घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि से बिजली आपूर्ति ठप हो गई लेकिन पारे में गिरावट आने से लोगों ने लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) जल्द होगी रिक्त आंगनवाड़ी पदों पर भर्तीयां,महिला सशक्तिकरण मंत्री ने दिए अधिकारियों को निर्देश।।

उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में बदायूं गांव में एक कोठार की छत की टीन उड़ गई, जिसकी चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। इन दोनों महिलाओं को ग्रामीणों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दोनों महिलाओं के सिर पर गंभीर चोट आई है।

उत्तरकाशी की वरुणाघाटी में हुई ओलावृष्टि के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है । बड़कोट में भी गदेरे उफान पर आने से कई जगह दुकानों और खेतों में मलबा घुस गया, जबकि ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में किया 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ ।।

यमुनोत्री हाइवे पर डोबाटा पुल के पास मलबा आने से सड़क भी लगभग आधे घंटे तक बन्द रही । मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ हल्की से माध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी जिलों में जोरदार हवाएं चलने की संभावना है। जबकि चार धाम और यात्रा मार्गों पर आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।

To Top