Uttarakhand City news dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा/बर्फबारी (3000 मीटर व उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सुबह 6:00 से लेकर सुबह 9:00 तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में राज्य के हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं छिछले से मध्यम कुहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके अलावा राज्य के
शेष जनपदों में कोई उल्लेखनीय मौसम परिवर्तन नहीं है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 फरवरी को भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है, हालांकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 12 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।




