Uttarakhand city news Dehradun मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि राज्य के मैदानी जनपदों उधम सिंह नगर देहरादून और हरिद्वार में घने से माध्यम कोहरा छाया रहेगा मौसम विभाग ने सुबह 9:00 तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में इस दौरान लोगों से वाहन चलाने में सतर्कता बरतने की बात कही है।
पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न भागों में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हालांकि, सुबह और रात के समय, खासकर मैदानी इलाकों में कोहरा एक समस्या बना हुआ है। राज्य मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि शुक्रवार को पूरे राज्य में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
नए साल पर राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में धूप देखने को नहीं मिली। दिनभर बादल छाए रहे. शाम होते ही कोहरा और पाला लोगों की मुसीबत बढ़ाने लगे। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि देहरादून सहित अन्य मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने का अनुमान है, इसीलिए वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक गाड़ी चलाने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने जहां एक ओर मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है, वहीं पहाड़ी इलाकों में पाला गिरने का भी अनुमान जताया है। आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और फिलहाल प्रदेश में बारिश होने के कोई भी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। राजधानी देहरादून में गुरुवार सुबह कुहासा/कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार यानी साल 2025 के पहले दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 168 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है।
राज्य की अस्थायी राजधानी देहरादून में सुबह के समय धुंध/कोहरा छाए रहने के साथ आसमान साफ रहने की संभावना है। आज देहरादून में अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
गुरुवार को देहरादून में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22.1 डिग्री सेल्सियस और 9.5 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 13.2 डिग्री सेल्सियस और 10.6 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 21.6 डिग्री सेल्सियस और 6.9 डिग्री सेल्सियस तथा नई टिहरी में 19.8 डिग्री सेल्सियस और 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को राज्य में कोई खास बारिश या बर्फबारी नहीं हुई।
देश भर में मौसम प्रणाली:
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और आसपास के उत्तरी पाकिस्तान पर सक्रिय है।
एक चक्रवाती परिसंचरण भूमध्य रेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है।
एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण के रूप में ईरान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट हुई।
जम्मू-कश्मीर के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई।
उत्तरी पाकिस्तान में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।
पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा और पश्चिम मध्य प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा देखा गया।
पूर्वी राजस्थान, असम, तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
तटीय तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है।
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 24 घंटों के बाद न्यूनतम तापमान मामूली तौर पर बढ़ सकता है।
