उत्तराखंड में मौसम का बदल रहा है: बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा
देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के चलते गंगोत्री नेशनल हाईवे (NH-34) सुक्की टॉप के पास बंद हो गया है। इससे हर्षिल के सात गांवों, गंगोत्री धाम और अंतरराष्ट्रीय सीमा का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। सीमा सड़क संगठन (BRO) के अनुसार, बर्फबारी रुकने के बाद ही सड़क खोलने का कार्य शुरू होगा।
वहीं, बदरीनाथ धाम और आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी जारी है। धाम में करीब दो फीट तक बर्फ जम चुकी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नीति घाटी और औली के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 25 मार्च तक मौसम खराब बना रह सकता है।
इधर, बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्य भी बर्फबारी से प्रभावित हो रहे हैं। हालांकि, अलकनंदा नदी के किनारे सुरक्षा दीवार, सौंदर्यीकरण और हाई-टेक अस्पताल निर्माण जैसे कार्य जारी हैं, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बर्फबारी से काम की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
20.03.2026
मौसम पूर्वानुमान
उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । बर्फबारी (3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।
- उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बर्फबारी (3000m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।
21.03.2026
- राज्य के देहरादून, टिहरी एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
- राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
22.03.2026
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।
- राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
23.03.2026
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।
- राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना है।
- राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
24.03.2026
25.03.2026
राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।
- राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों
में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों मैं) होने की संभावना है।
- राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
26.03.2026
- राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय




