उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) जाने अगले एक हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान, इन जनपदों में होगी बरसात ।।

Uttarakhand City news dehradun
उत्तराखंड के देहरादून में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। शहर और आसपास के इलाकों में इन दिनों धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है।

सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। धूप भले ही तीखी न हो, फिर भी लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात हो सकता है। हालांकि यह गतिविधि सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगी और व्यापक ठंडक की संभावना फिलहाल नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) नैनीताल और मसूरी पर फोकस उच्च स्तरीय बैठक।।

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 1 से 5 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप के चलते तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि दिन और रात के तापमान में अंतर बना रहेगा, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंडक और दिन में गर्माहट का एहसास जारी रहेगा।

Ad
To Top