उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) ठंड की दस्तक. जाने मौसम अपडेट ।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचोली जारी है उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और हिमपात से ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है वही राज्य के विभिन्न जनपदों में मौसम सामान्य बना हुआ है ।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रह सकता है। पारा भी सामान्य या उससे अधिक हो सकता है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में उथला कोहरा छाने की भी संभावना है।
पर्वतीय इलाकों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। देहरादून और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को तेज धूप खिली रही। तेज धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी महसूस की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के समय भी सर्दी का एहसास हो रहा है। मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों भी गर्मी पड़ रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ रही है लेकिन दिन के समय सूरज के तेवर तल्ख हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी की सड़कों पर गड्ढों का “तुरंत इलाज”, कोल्ड मिक्स तकनीक से तेज हुई मरम्मत

शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी हेतु SIT सक्रिय ।।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Ad Ad
To Top