उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) कोहरा,ठंड,बरसात, इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट

Uttarakhand city news dehradun : उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा पर्वतीय इलाकों में शीत लहर चलने से ठंड में इजाफा होगा वही मैदानी क्षेत्रों में कोहरा ठंड बढ़ाएगा। देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)यहां मंडल मोर्चा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति ।।

देहरादून सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान भी सामान्य से अधिक चल रहा है जिसकी वजह से दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है तो वहीं सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक है। दिन और रात के तापमान में अंतर होने के कारण सुबह और शाम ठंड तो दिन के समय गर्मी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)काशीपुर नगर निगम.बिना कर बढ़ाए बढ़ा राजस्व, 121 करोड़ की 798 योजनाओं से बदली शहर की तस्वीर ।।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद 6 और 8 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने के कारण सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 5 नवंबर को भी प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से हल्की बारिश के साथ ही बर्फबारी होने की संभावना है।

Ad Ad
To Top