Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में सुबह और शाम के तापमान में अंतर बढ़ गया है सुबह शाम तराई क्षेत्र में कोहरे की चादर बिछने से भी जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जा रहा है दिसंबर की दो तारीख है ऐसे राज्य में मौसम बदलाव की ओर दिख रहा है उच्च हिमालय क्षेत्र में बरसात और हिमपात ठंड को और बढ़ाएगा ।।
हालांकि 4 दिसंबर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है जबकि कहीं-कहीं पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
लगातार 2 महीने से शुष्क मौसम होने के चलते सूखी ठंड ने खासा परेशान किया हुआ है। इस शुष्क मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है लेकिन सामान्य तापमान में गिरावट नहीं आ रही है।
सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरावट के साथ 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अक्टूबर के महीने से ही तेज धूप खिल रही है। जिसकी वजह से दिन के साथ रात के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।




