देहरादून -:राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ होता हुआ नहीं दिख रहा है 9 मई तक जारी मौसम पूर्वानुमान में मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के उत्तरकाशी. रुद्रप्रयाग. चमोली. बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गरज के साथ बरसात होने की संभावना है तथा राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा मौसम विभाग ने 5 से 9 मई तक जारी मौसम पूर्वानुमान में पर्वतीय क्षेत्रों में खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बरसात होने की संभावना बताई है ।

मौसम विभाग ने सात मई के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य में कहीं-कहीं बिजली गिरने के साथ जानमाल की हानि होने और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि से नुकसान होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के पर्वतीय जनपदों में विशेषकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है ।।




