उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) वर्षा,हिमपात से बढ़ेंगी ठंड, देखें, मौसम की जानकारी ।।

Uttarakhand city news dehradun
शुक्रवार को उच्च हिमालय क्षेत्र में हुई बरसात और हिमपात के बाद समूचे नीति घाटी और उच्च हिमालय क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसके चलते बद्रीनाथ हेमकुंड साहिब तथा केदारनाथ क्षेत्र में भी बर्फबारी देखी गई है तथा बरसात होने से मौसम में बदलाव आया है पश्चिमी विक्षों सक्रिय होने के चलते बरसात एक बार फिर होगी।
मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तरकाशी ,चमोली
और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसका असर मैदानों तक दिख सकता है। प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad Ad
To Top