उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) बढ़ेगी ठंड, बिगड़े का मौसम, चार जनपदों में अलर्ट ।।

देहरादून: उत्तराखंड में आज भी मौसम में बदलाव रहेगा मौसम विज्ञान केंद्र ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कोहरा छाने का यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सूखी ठंड से भले ही राहत मिल गई हो, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है
पर्वतीय क्षेत्रों में शीत लहर और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की वजह से ठंड परेशान कर रही है। दिन के समय चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिल रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड बनी हुई है। देहरादून में गुरुवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)फर्जी इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल.लोगों को मिल रही है धमकियां महिला ने शिकायत की दर्ज।।

पर्वतीय क्षेत्र में बर्फबारी के बाद से सुबह और शाम के तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में कोहरा छाने का येलो अलर्ट है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।
राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में एवलॉन्च आने की चेतावनी जारी की है। रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान चंडीगढ़ ने शुक्रवार सुबह 5 बजे से लेकर शनिवार सुबह 5 बजे तक हिमस्खलन की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (कालाढूँगी) विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत आयोजित हुआ जिला सम्मेलन ।।

अधिकारियों को अलर्ट किया गया
उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ को उच्च जोखिम श्रेणी में रखा गया है, जबकि बागेश्वर को मध्यम जोखिम क्षेत्र में रखा गया है। इन क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते हिमस्खलन या पुराने एवलॉन्च के सक्रिय होने का खतरा बना हुआ है। जिसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने संबंधित जिला अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Ad Ad
To Top