उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) बढ़ेगी ठंड,बदलेगा मौसम का मिजाज ।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर बदलने को तैयार है 16 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के बाद उच्च हिमालय क्षेत्र में वर्षा और हिमपात की संभावना बन रही है।
इसके बाद राज्य में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा लेकिन इन दिनों राज्य में मौसम शुष्क को बना हुआ है। जिसके चलते दिन और रात के तापमान में भारी अंतर आ गया है। सुबह से निकलने वाली चटक धूप दिन में जहां सर्दी से राहत दे रही है तो वहीं शाम ढलने के साथ ही ठंड हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)धनंजय गिरी प्रकरण में विवेचक निलंबित, पीड़ितों को धन वापसी हेतु SIT सक्रिय ।।

वही पर्वतीय इलाकों में मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि पहाड़ों में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते ठंड में बढ़ोतरी हुई है और लोग दिन के समय भी गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शीत लहर चलने से ठिठुरन वाली ठंड हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) खटीमा घटना के बाद आबकारी विभाग अलर्ट,डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने चलाया शराब की दुकानों का निरीक्षण अभियान ।।

जबकि मैदानी इलाकों में दिन के समय ठंड गायब है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल 16 नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जिसके चलते दिन के समय गर्मी और सुबह शाम ठंड का एहसास होगा।

Ad Ad
To Top