उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) बढ़ेगी ठंड. बदलेगा मौसम।।

Uttarakhand city news dehradun : उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है। वहीं मैदानी क्षेत्र में कोहरे की भी चादर सुबह शाम देखने को मिल रही है इन सब के बीच पिछले दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट आई है और शीत लहर चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)इसका मतलब अभी भी जनपद में बिक रही है अवैध शराब ।।

मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह के समय उथला कोहरा छा रहा है। जिसकी वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मैदानी इलाकों में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने में संभावना है। जबकि 7 से 12 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम तापमान और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। जिसके चलते ठंड का एहसास काम होगा । देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री गिरावट के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट(देहरादून) इस दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज ।।

वहीं पर्वतीय जिलों में सामान्य तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड में बढ़ोतरी हुई है। उधर उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ठंड और शीत लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

Ad Ad
To Top