उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) बरसात हिमपात के बाद बढ़ी ठंड. निकले गर्म कपड़े, जाने एक हफ्ते का मौसम पूर्वानुमान।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड में मौसम अगले 27 अक्टूबर तक शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग में जताई है लेकिन इससे पूर्व 23 अक्टूबर को उत्तराखंड के पांच जिलों में हुई बरसात और हिमपात से जहां कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है वहीं मैदानी क्षेत्र में कुहासा भी फैलने लगा है। गुरुवार को हुई बरसात से जहां उत्तरकाशी,चमोली,बागेश्वर,पिथौरागढ़, तथा रुद्रप्रयाग जनपदों में बरसात और हिमपात ने ठंड में बढ़ोतरी की है । जिससे लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम (उत्तराखंड) दो दिन बदलेगा मौसम, इन जनपदों में होगी बरसात ।।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बर्फबारी वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहना चाहिए। मैदानी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की सजा सकती है। हालांकि शुक्रवार से मौसम शुष्क रहेगा और अधिकांश इलाकों में आसमान साफ रहने से दिन का अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में गुरुवार को मौसम बदला और यमुनोत्री धाम सहित खरसाली गांव, जानकी चट्टी, नारायण पुरी और फूल चट्टी में बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। मां यमुना की डोली जब अपने मायके पहुंची तो प्रकृति ने भी उनका स्वागत किया, जिसके बाद बारिश हो गई। बारिश और ओलावृष्टि से डोली के साथ गए श्रद्धालु जब लौटने लगे तो उन्हें जगह-जगह रुकना पड़ा। लगभग 1 घंटे तक हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंड पड़ गई है। वहीं बद्रीनाथ धाम में भी हल्की बारिश हुई है और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) सुबह-सुबह सीएम धामी ने खेला बैडमिंटन, खिलाड़ियों से की मुलाकात,

वहीं कुमाऊं क्षेत्र में मौसम का मिजाज ठंडक के साथ बदल रहा है। कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में हिमपात और बारिश के साथ दिन में गुनगुनी हो धूप निकल रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड हो रही है। बागेश्वर के पिंडर ग्लेशियर क्षेत्र और मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है।

Ad Ad
To Top