उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट (देहरादून) पहाड़ में ठंड.मैदान में कोहरा. अभी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज।।

Uttarakhand city news dehradun राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है नवंबर महीने का आधा महीना निकल चुका है 19 तारीख है लेकिन अभी भी मौसम विभाग
अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त कर रहा है। हालांकि तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा हो सकता है। लेकिन आने वाले दिनों में हिमपात और बरसात की संभावना है।।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)हल्द्वानी दंगे के मुख्य आरोपी को हाइकोर्ट ने नहीं दी बेल ।।

उत्तराखंड में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है जिसकी वजह से तापमान भी सामान्य बना हुआ है। रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है वहीं अब दिन के समय भी ठंड का एहसास होने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(बाजपुर)प्रतिबंध कैप्सूल और टैबलेट के साथ मेडिकल स्टोर स्वामी पिता-पुत्र गिरफ्तार ।।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में हल्की गिरावट के चलते ठंड में बढ़ोतरी होगी। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की वजह से ठंड बढ़ गई है तो वहीं वाहनों के फिसलने का खतरा भी बना हुआ है। पर्वतीय इलाकों में धूप की पहुंच कम होने के कारण ज्यादातर क्षेत्रों में दिन तक पाला सड़कों पर जमा रहता है। वहीं मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छा सकता है।

Ad Ad
To Top