उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) दक्षिण पश्चिम मानसून वापसी के बाद इन जनपदों में बरसात. देखें पूरे देश के मौसम का हाल ।।

उत्तराखंड में मानसून वापसी के बाद उच्च हिमालय क्षेत्र में अभी भी छिटपुट क्षेत्र में बरसात अभी भी हो रही है
मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने मौसम पूर्वानुमान में शनिवार को प्रदेश में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के साथ देहरादून, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत नैनीताल, टिहरी, बागेश्वर, हरिद्वार, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में गर्जन वाले बादल विकसित होने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई है। तथा राज्य के शेर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की भी संभावना व्यक्त की है।

इन क्षेत्रों से हो रही है मानसून की वापसी

दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी धीरे-धीरे अब कम होती जा रही है रेखा अक्षांश 30.8 उत्तर, देशांतर 81.2 डिग्री पूर्व, लखीमपुर खीरी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, अक्षांश 21 डिग्री उत्तर और अक्षांश 70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)CM धामी ने रतन टाटा के निधन पर जताया दुख. नोएल टाटा को पत्र लिख संवेदनाएं की व्यक्त।।

अगले 2 से 3 दिनों के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश के बचे हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश पर है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण से ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर बिहार से ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के पार उत्तरी अंडमान सागर तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी ने दी वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं।।

लक्षद्वीप क्षेत्र पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, बांग्लादेश और अरुणाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हुई।

रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो बार भारी बारिश हुई।पूर्वोत्तर भारत, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तरी तमिलनाडु, ओडिशा और पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

बिहार, झारखंड, कोंकण और गोवा, केरल, तमिलनाडु और मराठवाड़ा में हल्की बारिश हुई।

झारखंड और दक्षिणी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी से की फिल्म अभिनेता परेश रावल ने मुलाकात ।।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बांग्लादेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, रायलसीमा, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

झारखंड, पश्चिम बंगाल, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी गुजरात, विदर्भ, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा और लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

To Top