उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(देहरादून) राज्य में 2 दिन शीत दिवस. पड़ेगी कड़ाके की ठंड. कोहरे से विमान सेवा भी होगी प्रभावित.जाने मौसम का हाल ।।

Ad

देहरादून-: उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने एक बार फिर मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 6 जनवरी तक मौसम के बदलाव के साथ शीतदिवस की संभावना व्यक्त करते हुए 2 और 3 जनवरी को ऑरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है जिसके तहत राज्य में 2 जनवरी को

उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में तथा उससे लगे हुए मैदानी क्षेत्रों में विशेषकर सुबह बहुत ही घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट के तहत उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जनपद में शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना व्यक्त की है साथ ही तीन जनवरी को भी उधम सिंह नगर हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में विशेषकर सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 4 और 5 जनवरी को भी राज्य के मैदानी क्षेत्र विशेषकर हरिद्वार और -ऊधमसिंहनगर जनपदों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है तथा शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने 2 और 3 जनवरी को घने कोहरे के चलते यातायात में प्रभाव पड़ने की संभावना व्यक्त करते हुए हवाई अड्डे पर न्यूनतम सीमा से कम दृश्यता विमान को टेकऑफ और लैंडिंग को प्रभावित करने की बात कही है। साथ ही 6 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा।।

To Top