उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(देहरादून) दो दिन बाद फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज. मार्च में होगी बरसात से शुरुआत, येलो अलर्ट।।

देहरादून -:उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने एक मार्च तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए शुक्रवार 2 मार्च को भी राज्य के पर्वतीय जनपदों में भारी बर्फबारी तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है मौसम विभाग ने राज्य के सभी जनपदों को 1 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी 3500 मी या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली तथा ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है मौसम विभाग ने देहरादून,

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)सीएम धामी ने कहा बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार ।।

पौड़ी, गढ़वाल, में कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरजन के साथ आकाशीय बिजली के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है साथ ही मौसम विभाग ने बागेश्वर , अल्मोड़ा ,चंपावत ,नैनीताल ,उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार 26 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग ,देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा जनपदों में तथा 27 फरवरी को टिहरी, देहरादून ,पौड़ी ,अल्मोड़ा, तथा चंपावत जनपदों के कुछ क्षेत्र में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है है शेष 2 दिन राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है मौसम विभाग ने एक मार्च को येलो अलर्ट जारी करते हुए ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से लोगों को सतर्कता बररतने की अपील करते हुए कहा है की कही-कही बिजली गिरने से जान माल की हानि तथा ओलावृष्टि से भी नुकसान हो सकता है

Ad
To Top