देहरादून–: लगातार तीन दिनों से राज्य में हो रही बरसात एवं बर्फबारी के बीच 11 जनवरी से मौसम के सामान्य होने की संभावना है मौसम विभाग के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात बर्फबारी होने की संभावना है।

जहां 3000 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी हो सकती है ,वही 11 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा साथ ही 12 एवं 13 जनवरी को मौसम विभाग ने मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं शीत लहर रहने की संभावना है।




