उत्तराखण्ड

(मौसम अपडेट) 3 घंटे की मौसम चेतावनी,यहां डीएम ने सभी अधिकारियों को जारी किए बड़े निर्देश ।।

Uttarakhand city news dehradun मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विभाग ने एक बार फिर दोपहर में 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमानी जारी किया है दोपहर 3:30 तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में उत्तराखंड राज्य के जनपद – अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथोरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में अलग-अलग स्थानों पर यथा – लैंसडाउन, बड़कोट, पुरोला, उर्गम, थराली, कर्णप्रयाग, डीडीहाट, बेरीनाग, रानीखेत तथा आस पास के क्षेत्रो में तेज हवा के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आवश्यक / महत्वपूर्ण आर.जी./ फोन/ई-मेल/व्हाट्सऐप

प्रेषक,

जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, पिथौरागढ़।

सेवा में,

  1. पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़।
  2. मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़।
  3. प्रभागीय वनाधिकारी, पिथौरागढ़।
  4. अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग / PMGSY/RWD/सिंचाई / जल निगम / जल संस्थान, विद्युत विभाग, पिथौरागढ़।
  5. बिग्रेड कमाण्डर / ऑफिसर कमाण्डिंग 119 इन्डीपेंटेंट बिग्रेड / ITBP/SSB/ पिथौरागढ़ / डीडीहाट मिर्थी / लोहाघाट।

ऑफिसर कमाण्डिग, सीमा सड़क संगठन (बी०आर०ओ०), 65 गुंजी/67 धारचूला / 1447 मुनस्यारी / 83 अस्कोट । 6.

  1. महाप्रबन्धक एन०एच०पी०सी० धौलीगंगा तपोवन, धारचूला।
  2. मुख्य चिकित्साधिकारी / प्रमुख चिकित्साधीक्षक, जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़।
  3. मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पिथौरागढ़। 10. मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ।
  4. अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस संचार शाखा पिथौरागढ़।
  5. उपजिलाधिकारी (समस्त) जनपद पिथौरागढ़।
  6. मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़ / मुख्य उद्यान अधिकारी, पिथौरागढ़।
  7. अधिशासी अभियंता, PWD/PMGSY/RWD/NH / लोहाघाट। पिथौरागढ़ / बेरीनाग / अस्कोट / डीडीहाट / धारचूला
  8. अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग/जल निगम / जल संस्थान / सिंचाई / लघु सिंचाई विभाग / लघु डाल विभाग /पिथौरागढ़ / डीडीहाट / धारचूला।
  9. उपमण्डलीय, अभियंता, दूरसंचार विभाग (बीएसएनएल), पिथौरागढ़।
  10. समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद् जनपद पिथौरागढ़।
  11. जिला विकास अधिकारी/ जिला पंचायत राज अधिकारी, पिथौरागढ़।
  12. जिला युवा कल्याण अधिकारी / कमाण्डेंट होमगार्ड, जनपद पिथौरागढ़।
  13. अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत पिथौरागढ़।
  14. जिला पूर्ति अधिकारी / सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, पिथौरागढ़।
  15. जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, पिथौरागढ़।
  16. जिला सूचना अधिकारी, पिथौरागढ़।
  17. तहसीलदार, (समस्त) जनपद पिथौरागढ़।
  18. खण्ड विकास अधिकारी, (समस्त) जनपद पिथौरागढ़।
  19. थानाध्यक्ष / चौकी प्रभारी (समस्त), पिथौरागढ़ द्वारा जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़।
  20. प्रभारी, SDRF / अग्निशमन अधिकारी जनपद पिथौरागढ़।
  21. आपदा प्रबन्धन प्रणाली (IRS) के समस्त विभागीय अधिकारी / नोडल अधिकारी जनपद पिथौरागढ़।
यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी राहत) मानसून से पहले की तैयारी,बाढ़ सुरक्षा कार्यों हेतु ₹15.69 करोड़ स्वीकृत ।।

पत्रांक

मैमो० / तेरह-आ०प्र०/ मौसम एडवाइजरी / 2026,

दिनांक 15 मार्च, 2026

विषय

उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/ झक्कड़ पूर्वानुमान के दृष्टिगत् सावधानी बरतने के सम्बन्ध में।

महोदय,

उपरोक्त विषयक कृपया राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून के पत्र संख्या 150/SEOC/73/IMD (2015) दिनाँक 15 मार्च 2026 का सन्दर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसमें भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनाँक 15.03.2026 को प्रातः 9.30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05.03.2026 से 16.03.2026 तक उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ सहित अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि/झकक्ड़ (वायु गति 50-60 कि०मी० / घंटा तक) चलने की संभावना व्यक्त की गयी है। तथा ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत,पांच घायल ।।

-2-

अतः उपरोक्त पूर्वानुमान / चेतावनी/अलर्ट को देखते हुये शासन द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं पर आवश्यक कार्यवाही एवं सावधानियां सुनिश्चित किये जाने की अपेक्षा की गयी है-

1- पर्वतीय क्षेत्रों के जनपदों में जो भी ट्रेकर ट्रेकिंग पर जा रहे हैं उन्हें बरसात के अवधि में ट्रेकिंग की अनुमति न दी जाय। जिससे कि खतरे की संभावना कम से कम हो।

2- प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी, सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।

3-किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुये सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाये।

4-आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

5-NH, PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाने हेतु कार्यवाही करेंगे।

6- समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी. ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।

7- समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

8-उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल/फोन स्विच ऑफ नही रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  (सदन में की गई घोषणा) खुशखबरीः अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर ll

9-अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

10-उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व चिकित्सा की व्यवस्था की जाये।

11- विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जाये।

12-असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रो में पर्यटकों के अवागमन को अनुमति न दी जायें।

13- नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।

14- जिला सूचना अधिकारी उक्त सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे।

15-समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ के मोबाईल नम्बर-8449305857, 8218857220, फोन नम्बर-05964-226326, 228050, टोल फ्री नम्बर 1077, पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।

भवदीय,

Buf (भूपेन्द्र सिंह) जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी पिथौरागढ़

प्रतिलिपिः-निम्नांकित को सादर सूचनार्थ प्रेषित।

  1. सचिव, राज्य आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास विभाग, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून।
  2. आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल नैनीताल।
  3. पुलिस महानिरीक्षक, कुमांऊ परिक्षेत्र नैनीताल।
  4. जिलाधिकारी, पिथौरागढ़।
  5. ड्यूटी ऑफिसर/अनु सचिव, उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, सचिवालय परिसर,

देहरादून ।

जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी पिथौरागढ़

Ad
To Top