उत्तराखण्ड

(शुक्रवार तक मौसम का मिजाज) आज यहां होगी बरसात [उत्तराखंड]

Uttarakhand city news dehradun -: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज अलग-अलग क्षेत्रों में अलग रूप दिखा रहा है। जहां पर्वतीय इलाकों में बारिश और ठंड का असर बना हुआ है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप के चलते दिन के समय गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 27 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। इसके चलते इन इलाकों में ठंड का असर और बढ़ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात होने की संभावना है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बनी रहेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
देहरादून सहित अन्य मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। मंगलवार को देहरादून में सुबह से चटक धूप खिली रही, हालांकि हल्की हवाओं के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस नहीं हुआ। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी बनी हुई है। आज देहरादून में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून(चैत्र नवरात्र) सीएम धामी ने माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दिन के समय गर्मी का एहसास बढ़ेगा, जबकि सुबह और शाम का मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) कवीना मंत्री राम सिंह कैड़ा को मिले यह मंत्रालय।।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 27 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रहेगा। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी रहेगी, जबकि मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम और धूप का असर जारी रहेगा।

To Top