उत्तराखण्ड

मौसम पूर्वानुमान (देहरादून) आज से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड ।।

Uttarakhand city news dehradun
उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग में तापमान पुर्वानुमान जारी करते हुए मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सामान्य से काफी ऊपर रहा है। उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य रहा। उच्चतम अधिकतम तापमान 25.9°C मोहकमपुर (देहरादून) में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.5°C मुक्तेश्वर (नैनीताल) में दर्ज किया गया।
अगले 1-2 दिनों के दौरान उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। जबकि राज्य में मौसम के बदलाव के बावजूद भी शीत लहर की संभावना कम बताई गई है ।

यह भी पढ़ें 👉  (Dehradun)मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए ll

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आज राज्य के 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है जबकि 2 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग देहरादून के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। इन इलाकों में मौसम बिगड़ने से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है। सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने के कारण वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड के 7 शहरों में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ठगी(हल्द्वानी) ईवीसीएल क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार ।।

औली में बर्फ देखने उमड़ रहे पर्यटक
भीषण ठंड के बावजूद चमोली जिले के औली में बर्फबारी के बाद नजारा देखने लायक बना हुआ है। टावर नंबर-10 के पास जमी बर्फ देखने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और स्कीइंग का आनंद ले रहे हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस में बना रहेगा, जबकि निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, हालांकि रात की ठंड अभी बरकरार है।

Ad Ad
To Top