उत्तर प्रदेश

मौसम ब्रेकिंग-@_ इन तीन घंटों में मौसम विभाग की भारी बरसात की चेतावनी, हुआ पूर्वानुमान जारी, मौसम विभाग ने इन जनपदों में जताई भारी बरसात की संभावना ।।

देहरादून- पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात भूस्खलन और बढ़ रहे नदियों के जलस्तर के बावजूद एक बार फिर मौसम विभाग ने 7:30 बजे का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 3 घंटों में देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, उधमसिंह नगर, नैनीताल पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में कई कई गर्जन के साथ तीव्र बौछारो की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान लोगों को सचेत करने के लिए जारी किया गया है 9:00 बजे तक के लिए जारी पूर्वानुमान में राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होंगे तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(खटीमा) सीएम धामी ने विंटर कार्निवल का किया शुभारंभ।।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने अगले 3 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है बरसात के मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले 3 दिन ऑरेंज अलर्ट जोन में रखे हैं। जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के मद्देनजर पर्वतीय और मैदानी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा एक और 2 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भी भारी बारिश की संभावना है 3 को नैनीताल और बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Ad Ad
To Top