उत्तराखण्ड

मौसम ब्रेकिंग-: मौसम के लिए बड़ी चेतावनी,होगी अत्यंत भारी बरसात,विदाई से पहले होगी झमाझम बरसात, सतर्कता बरतने की मौसम विभाग ने की अपील।

देहरादून-: उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर बरसात दस्तक देने वाली है भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग ने अपना मौसम बुलेटिन जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है साथ ही 5 अक्टूबर को राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है साथी 6 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों में कई कई भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना जताई है मौसम विभाग ने अन्य जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस दिन गर्जन के साथ अकाशीय बिजली चमकेगी साथ ही मौसम विभाग ने रेड अलर्ट की चेतावनी देते हुए 7 अक्टूबर को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल के जनपदों तथा उससे लगे हुए गढ़वाल मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों में भारी से भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है साथ ही मौसम विभाग ने अन्य जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए रुद्रप्रयाग ,उत्तरकाशी जनपद में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर को ही राज्य के अन्य जनपदों में कहीं बिजली चमकने के साथ येलो अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बडी खबर(उत्तराखंड)पुलिस महकमें में बड़ें तबादले.देखें सूची।।


मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बरसात और अत्यंत भारी बरसात को देखते हुए विशेष एहतियात बरतने के भी निर्देश जारी दिए हैं जिसके तहत संवेदनशील इलाकों के कुछ स्थानों में मध्यम से बड़े भूस्खलन और चट्टान गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है साथ ही चट्टान गिरने भूस्खलन के कारण कुछ स्थानों में लिंक सड़क मार्ग भी अबरोध हो सकते हैं इसके अलावा नदी नाले उफान पर आ सकते हैं तथा कहीं-कहीं पुलों में भी नुकसान उत्पन्न हो सकता है मौसम विभाग ने इस बार मैदानी और निचले इलाकों में जलभराव की संभावना से भी इनकार नहीं किया है साथ ही कच्चे मकानों में हल्की से मध्यम नुकसान होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड. का पोर्टल अस्थाई रूप से बंद, इस दिन तक खुलने की है संभावना ।।

उधर बीते दिनों से हिमालय क्षेत्र में हो रही बरसात के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब में बरसात के बाद हुए भारी हिमपात के बाद वहां पर जनजीवन प्रभावित हुआ है बरसात और बर्फ गिरने के साथ वहां के तापमान में भी भारी गिरावट आई है गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट बंद हो रहे हैं इससे पूर्व वहां मौसम के भारी हिमपात से जनजीवन पर असर पड़ा है लेकिन फिर भी श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ है।

Ad Ad
To Top