उत्तर प्रदेश

मौसम ब्रेकिंग-: भारी से बहुत भारी बरसात को लेकर फिर ऑरेंज अलर्ट जारी,इन 3 दिनों में मौसम का बिगड़ेगा मिजाज, कुमाऊं और गढ़वाल की सीमाओं के जनपदों पर पर होगी भारी बरसात ।।

देहरादून-: एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला है पहाड़ों में हो रही लगातार बरसात के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर 24, 25 ,26 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की अपील की है भारी से बहुत भारी बरसात को लेकर मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 1:00 बजे फिर विशेष मौसम बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि 24 सितंबर को राज्य के बागेश्वर, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर तथा चमोली जनपदों में कहीं-कहीं बारिश से बहुत भारी वर्षा हो सकती है इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघ गर्जन आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार की भी संभावना है मौसम विभाग का कहना है कि 25 सितंबर को राज्य के कुमाऊं क्षेत्र और उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघ गर्जन आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार हो सकती है मौसम विभाग ने 26 सितंबर का भी ऑरेंज

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (बागेश्वर) रोमांच चरम पर: रंग-बिरंगे पैराग्लाइडरों से सजा कपकोट का आसमान ।

अलर्ट जारी किया गया है उस दिन राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघ गर्जन आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार का भी पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जताया है मौसम विभाग ने 27 सितंबर का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में मेघ गर्जन आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार हो सकती है 3 दिन लगातार भारी बरसात को देखते हुए मौसम विभाग ने एक बार फिर संवेदनशील इलाकों में हल्का से मध्य भूस्खलन चट्टान गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध होने की संभावना जताई है साथ ही कहा है कि पहाड़ी क्षेत्र में नदी नालों और नदियों का जलस्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है तथा बिजली गिरने की संभावना से जानमाल का नुकसान भी हो सकता है मौसम विभाग ने इसको लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए नदी नालों के पास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने के साथ सुरक्षित स्थान पर रहने की जरूरत बताई साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने तथा बिजली की गर्जन को देखते हुए बिजली से संचालित वस्तुओं से दूर रहने की भी बात कही है मौसम विभाग ने 23 सितंबर के लिए भी हरिद्वार तथा पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्र में भी मेघ गर्जन आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार भी हो सकती है।।

Ad Ad
To Top