देहरादून -:मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने टिहरी .देहरादून. पौड़ी गढ़वाल के साथ चंपावत. नैनीताल. उधमसिंह नगर हरिद्वार के लिए 7 जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना जताते हुए विशेष एहतियात बरतने के निर्देश जारी किए हैं मौसम विभाग का कहना है कि पिथौरागढ़. बागेश्वर. अल्मोड़ा.उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग में 7 जुलाई से लेकर 9 जुलाई तक हाई अलर्ट रहेगा जहां गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज बरसात होने की संभावना है मौसम विभाग ने देहरादून. पौड़ी. को भी ऑरेंज अलर्ट के तहत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना जताई है जिस तरह से मौसम करवट बदल रहा है तो आने वाले सात जुलाई से लेकर 11 जुलाई तक राज्य के इन जनपदों में भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना है इस दौरान छोटी नदी नाले उफान पर तथा मध्यम भूस्खलन होने के चलते लोगों को विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी जाती है ।
इस बीच मौसम विभाग ने 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक येलो अलर्ट जारी किया है इस दौरान देहरादून. उत्तरकाशी. चमोली .रुद्रप्रयाग. बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की वर्षा की संभावना के साथ-साथ कहीं-कहीं अकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बरसात भी हो सकती है तथा राज्य के शेष जनपदों में हल्की वर्षा होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए संवेदनशील इलाकों पर कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम भूस्खलन के कारण सड़क राजमार्ग में अवरोध उत्पन्न हो सकता है तथा कुछ स्थानों में नदी नाले उफान पर आ सकते हैं मौसम विभाग ने अभी तक हुई मध्यम से भारी बरसात के चलते उधमसिंह नगर एव॔ नैनीताल जनपदों के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए लोगों को सलाह दी है कि आवागमन के दौरान सावधानी बरतें एवं सुरक्षित स्थानों पर रहे तथा नदी नालों से दूर रहें। इस बीच चोरगलिया में 99.5 किच्छा में 92.5 खटीमा में 61.5 पंतनगर में 58. 5 रिखणीखाल में 37.5 हल्द्वानी में 32 कालाढूंगी में 31. 5 नैनीडंडा में 27.5 ज्यूलीकोट में 25 भीमताल में 21 लालढांग में 18.5 तथा मसूरी में 17.5 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है ।।




