देहरादून-:दिन पर दिन बदलते मौसम के मिजाज के बाद एक बार फिर मौसम विभाग ने लोगों को भारी बरसात की चेतावनी जारी की है मौसम विभाग में 12:00 बजे तक मौसम अलर्ट जारी करते हुए कहा कि आने वाले कुछ समय में देहरादून, टिहरी, पौड़ी,नैनीताल, बागेश्वर,

उधम सिंह नगर तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन चमक के साथ तेज बौछार तथा भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं गर्जन चमक के साथ तेज बरसात की संभावना भी जताई है।




