उत्तराखण्ड

मौसम ब्रेक (देहरादून) इन जनपदों के लिए तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान, इन जनपदों में बरसात, ठंड में होगा इजाफा।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड राज मौसम विज्ञान केंद्र ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी जनपदों में हल्की बरसात होने की संभावना जताई है मौसम विभाग ने सुबह 6:00 से 9:00 बजे तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी जनपदों में बरसात की संभावना व्यक्त की है मंगलवार को सुबह से लगातार राज्य के अधिकांश जनपदों में बादल छाए हैं जिसके चलते तापमान में भी गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।

पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में आज हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मैं बदलाव हो सकता है। मैदानी क्षेत्रों में पाला गिरने से सुबह के समय ठंड बढ़ गई है। दिन के समय पारा सामान्य से अधिक बना हुआ है जबकि रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। दिन और रात के तापमान में दोगुना अंतर दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)इस जनपद में बारह स्थानों पर खनन पट्टे किए जाएंगे आवटित ।।

सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.3 और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 28.4 और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.1 और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)जन जन की सरकार जन-जन के द्वार, आज लगे अकेले 13 हजार से अधिक कैंप ।।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाएंगे। पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकिअन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Ad Ad
To Top