Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने बिगड़ते हुए मौसम को देखते हुए अगले 24 घंटों में राज्य में होने वाली बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग ने मंगलवार दोपहर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने,ओलावृष्टि होने के साथ-साथ तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के साथ तूफान आने की संभावना व्यक्त की है है। मौसम विभाग ने तूफान और ओलावृष्टि को देखते हुए लोगों से अलर्ट रहने की चेतावनी भी जारी की है।




