उत्तराखण्ड

बिग ब्रेकिंग(उत्तराखंड) मौसम विभाग की ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी. बर्फ पिघलने से नदियों का बढ़ सकता है जलस्तर. होगी बरसात. मौसम विभाग ने अधिकारियों को दी यह सलाह……

देहरादून-:मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक बढ़ते तापमान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के मैदानी क्षेत्रों में घाटी के कुछ स्थानों में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान तापमान में दिनचर्य परिवर्तन अट्ठारह सेल्सियस या उससे अधिक रहने की संभावना है साथ ही 17 से 20 फरवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी.चमोली. रुद्रप्रयाग. बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपद में कुछ स्थानों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6से 8 डिग्री

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) गुलदार की खाल, और चार वन्य जीव तस्कर ।।

सेल्सियस तक बढने की संभावना है उच्च तापमान के चलते बर्फ के तेजी से पिघलने की संभावना है जिससे हिमस्खलन की अधिक संभावना हो गई है मौसम विभाग का कहना है कि उच्च तापमान के कारण राज्य की प्रमुख नदियों के जल स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना है मौसम विभाग ने बांध जलाशय के अधिकारियों को सलाह दी है कि वह इस दौरान स्थिति पर बारीकी से नजर रखे एवं आवश्यक कार्यवाही करें साथ ही हिमस्खलन संभावित क्षेत्र में प्रतिष्ठानों की स्थिति की बारीकी से निगरानी करने की सलाह दी जाती है वही किसानों को उचित तापमान के प्रभाव को कम करने के लिए फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी है मौसम विभाग ने 21 फरवरी तक क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी से भी इनकार नहीं किया है।

Ad Ad
To Top