उत्तर प्रदेश

(काठगोदाम)पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने 8 वें वेतन आयोग के गठन के विलंब पर चिंता की जाहिर. एसोसिएशन के हुए चुनाव. पेंशन को कर मुक्त किए जाने की करी मांग ।।

काठगोदाम-: पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन,काठगोदाम शाखा की बैठक मे केन्द्रीय संगठन गोरखपुर से आए वर्किंग प्रेसीडेंट अमिय रमण ने कहा कि दि. 1- जनवरी-26 से लागू होने वाले 8वे वेतन आयोग के गठन मे विलम्ब हो रहा है क्योकि इस के रिपोर्ट आने मे तीन वर्ष से अधिक समय लग जाता है।उन्होने कानून के सामने सबके समानता के अधिकार को इंगित करते हुए पेंशन को आयकर से मुक्त करने तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा की मांग की।बी के नथैनियल ने कहा कि सरकार को पेंशनर हितो को गम्भीरता से लेना होगा क्योकि पेंशनर की तादाद कार्यरत कर्म चारियो से ज्यादा है परिवार मे 10 से 12लोगो का कुनबा होता है तथा संख्या कार्यरत से ज्यादा होने से बहुत बडी वोटिग पावर है। बैठक को अर्जुन लाल टम्टा ,डी एस दरियाल,ए के राय,एस एन पाण्डेय आदि ने सम्बोधित करते हुए पेशनर्स एकता पर बल दिया। बैठक के अन्त मे पदाधिकारियो का चुनाव हुआ जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष डी एस दरियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन लाल टम्टा, शाखा मंत्री बीके नथैनियल, संगठन मंत्री ए के राय तथा संयुक्त मंत्री एस एन पाण्डेय चुने गये।
बैठक मे काफी संख्या मे पेंशनर्स उपस्थित थे जिसमे डा.प्रह्लाद सिह मर्तोलिया, डा एम एस नाबियाल,देव सिंह गर्ब्याल,डी आर आर्य, एम एस हन्की,आर के तिवारी, जीडी पाण्डेय,आर पी टम्टा,स्वामीनाथ मिश्रा,हरि नन्दन त्रिपाठी,गंगा सहाय, प्रेम दास,के सी पाण्डेय,एन एस बिष्ट,उदय राम,दीप सिंह,पी सी तिवारी, विपिन चन्द्र भट्ट,लक्ष्मी दत्त भट्ट,ए के राय, भुनउनी लाल, हरि ओम,गोविंद बल्लभ त्रिपाठी, एम सी पाण्डेय,वेद पाल सागर,सी पी राय, एच एन त्रिपाठी डेनिस सोलोमन आदि प्रमुख थे।

Ad Ad
To Top