उत्तर प्रदेश

अति दुखद(उत्तराखंड) चमोली में हुआ दुर्भाग्यपूर्ण हादसा.अब तक 15 लोगों की मौत.घायलों को किया जा रहा है एअरलिफ्ट.नमामि गंगे परियोजना में विद्युत करंट फैलने से हुआ यह हादसा

चमोली जनपद में बिजली का करंट फैलने से नमामि गंगे में कार्यालय में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जो आउट सोर्स के माध्यम से संचालित है में हुए हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर आ रही है इस पूरे घटनाक्रम में 22 लोग हताहत बताए जाते हैं जिसमें 7 घायल हुए हैं जिनमें 2 लोगों को गंभीर अवस्था में हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है शेष पांच घायलों का उपचार चिकित्सालय में चल रहा है मौके पर जिला अधिकारी चमोली पुलिस अधीक्षक चमोली सीओ चमोली फायर सर्विस टीम के साथ-साथ एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम राहत एवं खोज बचाव कार्य में जुटी हुई है सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल के निकट की विद्युत लाइनों को काट दिया गया है। बताया जाता है कि बुधवार को लगभग 11:35 पर तहसील चमोली के अंतर्गत नमामि गंगे परियोजना परिषद में विद्युत करंट फैलने से यह घटना हुई है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) राष्ट्रीय स्तर पर चमकी उत्तराखंड पुलिस,बढ़ाया मान

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जनपद में हुई दुखद घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति एवं उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चमोली जनपद में बिजली के करंट लगने से 15 लोगों के घायल एवं हताहत होने की सूचना मिली है। जिलाधिकारी चमोली को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली जा रही है। सरकार और प्रशासन के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं। अनुमन्य सहायता राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)कुंभ की तैयारी प्रारंभ. सीएम ने अधिकारियों को दी डेट लाइन।।

चमोली हादसे से जुड़ी बड़ी अपडेट
आईजी गढ़वाल करन सिंह ने दी अहम जानकारी
मामले में चौकी इंचार्ज पीपल कोटी प्रदीप रावत हमराह होम गार्ड मुकुंदी लाल की भी मौत हुई
दरअसल सुबह मौके पर एक इलेक्ट्रिशन गणेश का शव दिखा
लोगो ने पुलिस प्रशासन को बुलाने की मांग की
लोगो के साथ ही चौकी इंचार्ज भी हमराह के साथ पहुंचे और दोबारा करेंट फैल गया और इतना बड़ा हादसा हो गया

चमोली के पीपलकोटी में हुए हादसे को लेकर एडीजी लॉन आर्डर ने मीडिया को बयान जारी करते हुए बताया कि देर रात चमोली के पीपलकोटी के नमामि गंगे प्रोजेक्ट में एक हादसा हुआ था जिसमे एक युवक की मौत हो गई,जिसका पंचनामा भरने के लिए पुलिस की टीम सुबह मौके पर पहुंची थी और मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक सुबह एक बार फिर करंट फैल गया । उन्होंने कहा कि इस दौरान 22 लोग करंट की चपेट में आए थे जिनमें से 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 7 को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जिनमें से दो को हेलीकॉप्टर के जरिए हायर सेम हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं

यह भी पढ़ें 👉  (सरकारी नौकरी) 22195 पदों पर आई बंपर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ ।।

चमोली नमामि गंगे परियोजना में करट फैलने से अब तक 16 लोगों की मृत्यु हुई है और 7 लोग झुलसे है। जिनमे से दो लोगों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है

Ad Ad
To Top