नई टिहरी। उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं अभी बीते दिनों उत्तरकाशी क्षेत्र में बस खाई में गिरने से जहां भारी जनहानि हुई थी वही आज अभी अभी एक बहुत बड़ी दुर्घटना की खबर आ रही है घनसाली विधानसभा क्षेत्र के तहसील घनसाली अंतर्गत घुत्तू मोटर मार्ग पर पोखार के पास 01 यूटिलिटी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है वाहन में 8 लोग सवार थे।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी जहां एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर इतना में घायल लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया इस घटना में 5 पोगो की मौत होने की खबर आ रही है। जबकि दुर्घटना में 3 लोग घायल हुए हैं जिन्हें सीएचसी पिलखी रैफर किया गया है।




