उत्तर प्रदेश

(उत्तरकाशी) द्रौपदी का डंडा हिमस्खलन मामला, आज 5 शव और हुए बरामद,लाए जा रहे हैं मातली।

उत्तरकाशी से बड़ी खबर आ रही है यहां द्रौपदी का डंडा पर्वतारोहण को गए पर्वतारोहियों कि हिमस्खलन के चलते लापता होने के बाद आज गुरुवार को पांच और पर्वतारोहियों के शव मिले हैं ।

अब तक इस घटना में 9 शव बरामद किए जा चुके हैं दिनांक- 04. अक्टूबर को 04 शव तथा आज दिनांक- 06.10.2022 को 05 शव उक्त रेस्कयू टीमों द्वारा बरामद किया गया हैं। अब तक 9 शव बरामद हुये जिन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली हेलीपैड में लाये जाने की कार्यवाही की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो साइबर ठग गिरफ्तार ।।

हिमस्खलन में लापता हुए प्रशिक्षु पर्वतारोहियों के बचाव के लिए जम्मू कश्मीर के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल गुलमर्ग की रेस्क्यू टीम पहुचे है। इस टीम को द्रौपदी डांडा के बेस कैंप क्षेत्र में उतारा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) न जाए नदी किनारे.बढ़ेगा नदी का जलस्तर.

आपको बता दें कि इनमें एडवांस पर्वतारोहण कोर्स के 34 प्रशिक्षु पर्वतारोही, निम के सात प्रशिक्षक और एक नर्सिंग स्टाफ (42 सदस्य ) मंगलवार सुबह द्रौपदी का डांडा चोटी के आरोहण के लिए रवाना हुआ। दल आरोहण स्थल से लगभग 100 मीटर पहले हादसे का शिकार हो गए।।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(यमकेश्वर) सीएम योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहाड़ के विकास के लिए की बड़ी बात।।

Ad Ad
To Top