उत्तर प्रदेश

(उत्तरकाशी बस हादसा) बड़ी अपडेट-_@ डीएम अभी भी संभाले हैं कमान. मृतकों के शवो को गुजरात भेजने की है तैयारी. 14 घायल एम्स में भर्ती ।।।

उत्तरकाशी

अपडेट -:जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भर्ती 14 घायलों में से 12 घायलों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और बाकी 2 घायलों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है।

जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन तंत्र द्वारा तहसील भटवाडी के अन्तर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान गंगनानी के पास हुई बस दुर्घटना में तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किए जाने के फलस्वरूप गत देर सायं तक सभी हताहतों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया था। जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी रेस्क्यू अभियान संपन्न कराने के बाद ही घटना स्थल से हताहतों को लेकर जिला मुख्यालय पर लौटे। प्रशासनिक तत्परता और आपदा प्रबंधन तंत्र की त्वरित प्रतिक्रिया के फलस्वरूप अत्यधिक खतरनाक माने जा रहे इस हादसे में खाई में गिरी बस में सवार 35 लोगों में से 28 लोगों की जान बचा ली गई। इस हादसे में बचाए गए गुजरात के तीर्थयात्रियोें ने प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग व व्यवहार की व्यापक प्रशंसा की है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अपडेट (देहरादून) आज से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ बरसात और हिमपात भी।।

DM uttarkashi

इधर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने घटना पर अपडेट देते हुए बताया है कि इस हादसे में सभी हताहतों को गत देर सायं तक दुर्घटना स्थल से निकालकर जिला अस्पताल पहॅुंचा दिया गया था। हादसे में घायल 28 व्यक्तियों को मेें से गंभीर रूप से घायल 14 व्यक्तियों को बेहतर उपचार की व्यवस्था के लिए बीती रात रेफर कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश भेज दिया गया है। शेष 14 घायल यात्रियोें का अभी भी जिला अस्पताल उत्तरकाशी में उपचार चल रहा है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी, मौसम विभाग का दो दिन का ऑरेंज अलर्ट, गंगोत्री और हर्सिल में बर्फबारी जारी,देखें वीडियो

जिलाधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में मृत 7 यात्रियों के शव आज तड़के ही सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना कर दिये गये थे। मृतकों के परिजनों से सम्पर्क स्थापित कर देहरादून जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के समन्वय से शवों को गुजरात तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (हल्द्वानी) धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर 21 को जनसभा में पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह।

पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल रेंज करन सिंह नग्न्याल ने भी कुछ देर पहले उत्तरकाशी जिला अस्पताल पहुँचकर घायलों का हालचाल जाना और अधिकारियों से हादसे के बारे में अपडेट प्राप्त करने के साथ ही घायलों के उपचार की जानकारी ली।

Ad
To Top