उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड-@_खिसक रही है कांग्रेस हाशिए पर, राज्य में मिला कांग्रेस को तुष्टीकरण का दंड,कांग्रेस करे मंथन ।।

विकास कार्यों से भाजपा की हुई वापसी,कांग्रेस को मिला तुष्टीकरण का दंड:चौहान

देहरादून 5 अप्रेल , भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा प्रदेश में विकास कार्यों की बदौलत सत्ता मे लौटी है और कांग्रेस को करारी हार के बाद जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के बयांन पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार हाशिये की और खिसक रही कांग्रेस में भय ओर बौखलाहट है। भाजपा पूरे 5 साल विकास कार्यों में लगी रही और इसका लाभ उसे चुनाव मे भी मिला।जनता ने प्रचंड बहुमत की सरकार बनाकर आशीर्वाद दिया। वहीं कांग्रेस रचनात्मक विपक्ष की भूमिका के बजाए आपसी गुटबाजी में भी संलिप्त रही। कांग्रेस जिस मुसलिम यूनिवर्सिटी का राग अलाप रही वह तुष्टीकरण का ही रूप है। कांग्रेस को आज तुष्टीकरण का दंड भी भुगतना पड़ा है।
चौहान ने कहा कि कांग्रेस अभी तक कई समीक्षा बैठको के बाद भी हार की असली वजह नहीं तलाश पाई है। पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के अनुसार हार की वजह गुटबाजी रही और वह इसकी जांच की माँग कर रहे हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा हार के लिये ईवीएम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अब वरिष्ठ नेता हरीश रावत मुस्लिम यूनिवर्सिटी के दुषप्रचार को वजह बता रहे हैं।स्पष्ट हैं कि कांग्रेस जनादेश पर बंटे हुए हैं और प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों के प्रति उसका नकारात्मक नज़रिया है। भाजपा सबका साथ और सबका विकास की योजना को लेकर कार्य कर रही है और इसमें उसे केंद्र का भी भरपूर साथ मिल रहा है तो साथ ही जनता का अशीर्वाद भी मिल रहा है। कांग्रेस को मंथन करने की जरुरत है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)रुद्रपुर को मिलेगी बड़ी सौगात. प्रधानमंत्री करेंगे इस परियोजना का इस दिन शिलान्यास।।

To Top