पंतनगर विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की शोधार्थी का एनटीपीसी में सहायक पर्यावरण अधिकारी के पद पर हुआ चयन ।
पंतनगर-: विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग की शोधार्थी, डा. मोनिका छिम्वाल का राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में सफल होने पर एनटीपीसी में सहायक पर्यावरण अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। यह चयन उनके कठिन परिश्रम एवं उत्कृष्ट शोध के परिणामस्वरूप हुआ है। मोनिका छिम्वाल ने पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में डा. आर.के. श्रीवास्तव, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, पर्यावरण विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में शोध कार्य इसी वर्ष सम्पन्न किया। उनकी सफलता पर विभाग के सभी संकाय सदस्य, अधिष्ठाता विज्ञान एवं मानविकी एवं अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डा. मोनिका छिम्वाल एनटीपीसी में पर्यावरण अधिकारी के पद पर चयनित होने वाली पर्यावरण विज्ञान विभाग की प्रथम छात्रा हैं। डा. मोनिका छिमवाल ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में लगभग 10 पेपर लेख लिखे है। साथ ही उन्हें दो युवा वैज्ञानिक पुरस्कार तथा एक युवा पर्यावरणविद् पुरस्कार से भी सम्मानित किया चुका है।




