उत्तर प्रदेश

(उत्तराखंड)जंगल में युवक-युवती का शव मिलने से मचा हड़कंप. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया जंगल में भारत-नेपाल सीमा पर स्थित शारदा वन रेंज से मिले महिला और एक पुरुष के शव को लेकर के पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शव विच्छेदन गृह को भेज दिया है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि नेपाल पुलिस का कहना है शव महेन्द्रनगर के रहने वालों के हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम नेपाल के मटेना गांव के समीप नेपाल से सटे भारतीय वन क्षेत्र शारदा फॉरेस्ट रेंज के कंपार्ट संख्या-44 में वन विभाग के कर्मचारियों को गश्त के दौरान दो शव पड़े दिखायी दिए। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया है कि गश्ती कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस को जानकारी दी गई। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह और मनिहारगोठ चौकी प्रभारी तेज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं नेपाल पुलिस और एसएसबी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। भारतीय क्षेत्र होने के कारण टनकपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल टनकपुर की मोर्चरी मेंरखवा दिया है। फिलहाल इन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हालांकि नेपाल की पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक महिला और पुरुष नेपाल के महेंद्रनगर स्थित सुंदरपुर गांव के निवासी हैं। सीओ टनकपुर अविनाश वर्मा ने बताया कि ये दोनों शव भारतीय वन क्षेत्र में पड़े मिले हैं। बताया कि घटना स्थल से करीब 10 मीटर दूरी पर एक बाइक और मोबाइल भी पुलिस को मिला है। हालांकि इन दोनों की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। टनकपुर चंपावत न्यूज़

Ad Ad
To Top