उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 68/उ०अ०से०च०आ०/2025 दिनांक 28 मार्च, 2025 के अंतर्गत विज्ञापित सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-01 (रसायन शाखा) के 07 रिक्त पदों एवं प्राविधिक सहायक वर्ग-01 (अभियंत्रण शाखा) के 03 रिक्त पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 21 दिसंबर, 2025 को दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की गयी।

उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षा की औपबंधिक उत्तर-कुंजी दिनांक 29 दिसंबर, 2025 को आयोग की वेबसाइट जारी करते हुए अभ्यर्थियों 01 जनवरी, 2026 से 04 जनवरी, 2026 तक उत्तर-कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों / उत्तरों पर ऑनलाईन आपत्तियाँ प्राप्त की गई। आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण किया गया तथा संशोधित उत्तर-कुंजियां तैयार की गयी।
अवगत कराना है कि संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-01 (रसायन शाखा) एवं प्राविधिक सहायक वर्ग-01 (अभियंत्रण शाखा) के रिक्त पदों के सापेक्ष 1.5 अनुपात में अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु औपबंधिक श्रेष्ठता सूची अभ्यर्थियों के सुलभ संदर्भ हेतु आयोग की वैबसाइट पर प्रकाशित की जा रही है।
सूच्य है कि औपबंधिक श्रेष्ठता सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों की अभिलेखों की सन्निरीक्षा दिनांक 24 मार्च, 2026 को निर्धारित की जाती है। अभिलेख सन्निरीक्षा के लिए अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक व आरक्षण आदि के मूल अभिलेखों एवं उनकी दो-दो छायाप्रतियों (स्वहस्ताक्षरित) तथा 6 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एर्व फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ प्रातः 09:30 बजे आयोग कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अभ्यर्थियों का सूचित किया जाता है कि अभिलेख सन्निरीक्षा हेतु पृथक से कोई सूचना अभ्यर्थियों को प्रेषित नहीं की जायेगी। अभिलेख सन्निरीक्षा की तिथि को अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा।




