उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित प्रकृति)-2025
एतद्वारा सूचित किया जाता है कि रिट याचिका संख्या-455 (एस०बी०) ऑफ 2025 में मा0 उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित आदेश दिनांक 04 दिसम्बर, 2025 के आलोक में विज्ञापन संख्या-A-1/E-1/PCS-2025/2025-26 दिनांक 07 मई, 2025 के सापेक्ष दिनांक 06 दिसम्बर, 2025 से दिनांक 09 दिसम्बर, 2025 तक प्रस्तावित उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित प्रकृति)-2025 को अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है। उक्त मुख्य परीक्षा (लिखित प्रकृति) की नवीन तिथियों के संबंध में सूचना आयोग की वेबसाइट पर पृथक से प्रसारित की जाएगी।




