उत्तराखंड में हो रहे साइबर अपराध लेकर पुलिस लगातार लोगों को सतर्क कर करती रहती है लेकिन इनके बावजूद भी लोग लालच में फंसकर अपनी जमा पूंजी गवां बैठते हैं ऐसा ही एक मामला 28 लाख रु0 साईबर फ्राड का सामने आया है जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र डॉ. नीलेश आनन्द भरणें ने परिक्षेत्रीय साईबर सैल में एक उपनिरीक्षक दो हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल को नियुक्त कर टीम का गठन किया है । मामले के अनुसार सोमवार को परिक्षेत्रीय साईबर सैल में भाष्कर सिंह निवासी हल्द्वानी ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरे फोन पर एक जीतो स्टार इंण्डिया करके लिंक आया था, जिस पर भाष्कर सिंह द्वारा 05 लाख रु पैसे दोगुना के चक्कर में डाल दिये,जब शिकायतकर्ता को पता चला कि उनके साथ धोखाधडी हो गयी तो उनके द्वारा पैसे देना बन्द कर दिया किन्तु उपरोक्त जीतो स्टार कम्पनी के द्वारा शिकायतकर्ता का मोबाईल क्लोन कर उसकी व्यक्तिगत जानकारी ले ली , व शिकायतकर्ता का फोटो एडिट कर फोटो शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों के मोबाईल नम्बर पर भेजने लगा व शिकायतकर्ता को मो0न0 447537185650 से ब्लैकमेल करते रहे । शिकायत कर्ता के अनुसार लोक लज्जा के भय से लगातार पैसे भेजने शुरु कर दिये जिसके लिए पीडित ने अपनी जमीन, सोना बेचकर, कर्ज लेकर मार्च 2023 से अब तक कुल 28 लाख रुपये दे चुका है। अब पीडित भाष्कर मानसिक रुप से पीडित हो गया । पीडित को उसका पैसा वापस दिलाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र द्वारा साईबर टीम को निर्देशित कर हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही आम जनता से यह भी अपील की कि –
1- किसी अन्जान लिंक पर क्लिक न करें ।
2- व्हाटसप पर आने वाली अन्जान वीडियो कॉल पर बात न करें
3- इस प्रकार की कोई घटना घटित होने पर तत्काल साईबर हैल्प लाईन नम्बर -1930 पर कॉल करें ।
4- पुलिस को सूचित करने में संकोच न करें अपनी शिकायत पुलिस से जरुर करें ।
5- कुमायूँ परिक्षेत्र के मो0न0- 8077713006 पर भी सूचित कर सकते है। हल्द्वानी न्यूज़




