उत्तराखण्ड

उत्तराखंड(अभी-अभी) स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिरी,महिला की मौत,पांच घायल ।।

Uttarakhand city news Uttarkashi Uttrakhand उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं बुधवार को एक कार गहरी खाई में गिरने से एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने राहत और बचाव कर प्रारंभ करते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया जबकि इस घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई महिला की पहचान
ममता देवी पत्नी श्री विनोद सिंह उम्र 40 वर्ष, के रूप में हुई है। यह घटना

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) अब टॉपर छात्र शैक्षणिक भ्रमण पर. सीएम धामी ने किया रवाना।।


जनपद उत्तरकाशी: जोगत तल्ला मोटर मार्ग पर हुई है जहां स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त, होकर गहरी खाई में जा गिरी।
मंगलवार को थाना धरासू के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को समय लगभग 18:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जोगत तल्ला मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट चिन्यालीसौड़ से अपर उपनिरीक्षक महावीर चौहान के नेतृत्व मे तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(अल्मोड़ा) गोवा नाइट क्लब आग हादसा. जारी हुए हेल्प लाइन नंबर ।।

SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल खोडखाल बगोडी के पास पहुंचने पर पाया गया कि एक मारुति स्विफ्ट कार संख्या DL9CX-8164 गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें कुल 06 व्यक्ति सवार थे।

SDRF टीम द्वारा जिला पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर लगभग 250 मीटर गहरी खाई से 05 पुरुष घायलों को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक लाया गया तथा उपचार हेतु CHC चिन्यालीसौड़ भेजा गया। वाहन में सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जिनके शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) विद्युत बिल वृद्धि, यूपीसीएल ने जारी किया बयान ।।

घायल व्यक्तियों का विवरण-
1.प्यार सिहं पुत्र चोचया सिंह उम्र 58 वर्ष,निवासी ग्राम जोगत तल्ला थाना धरासू जनपद उत्तरकाशी।
2.सुरेन्द्र सिहं पुत्र श्री नयन सिंह उम्र 55 वर्ष,निवासी उपरोक्त ।
3.दिनेश सिहं कैन्तुरा पुत्र श्री बिजेन्द्र सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी उपरोक्त।
4.मोहन सिहं पुत्र श्री जबर सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी उपरोक्त ।
5.राजेश रावत पुत्र बचन सिंह, उम्र -52 वर्ष
निवासी उपरोक्त।

Ad Ad
To Top