देहरादून -:राज्य मौसम विभाग ने 25 मई तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है जिसके तहत 24 और 25 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशी बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि तथा झक्कड़ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग का कहना है कि 25 मई को भी राज्य के जनपद में कई कई गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है तथा ओलावृष्टि तथा झक्कड़ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तूफान आ सकता है इसके अलावा मौसम विभाग ने 23 मई को भी यलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग का कहना है कि 21 मई को राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा जबकि 22 से 25 मई तक राज्य के जनपदों के अधिकतर स्थान में हल्की से मध्यम वर्षा तथा गरज चमक के साथ वर्षा हो सकती है तथा 22 मई को भी राज्य के उत्तरकाशी. रुद्रप्रयाग. चमोली जनपदों तथा कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा तथा गरज चमक के साथ बरसात होने के अलावा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा .मौसम विभाग ने तेज चल रही हवाओं के बीच राज्य के सभी जनपदों 24 और 25 मई को विशेष सतर्कता बरतने की बात मौसम विभाग ने कही है ।।

उधर मौसम विभाग ने 22 से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट भी जारी किया है। प्रदेश में मौसम विभाग के जरिए खराब मौसम की चेतावनी लगातार दी जा रही है। बीती 18 मई को आई जबरदस्त आंधी और बारिश के कारण उत्तराखंड में पेड़ गिरने से कई जगहों पर बिजली की लाइनें टूट गई थी और कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। आंधी से हुए नुकसान के बीच शुक्रवार तक यूपीसीएल ने अधिकांश स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी थी। मौसम विभाग के इस चेतावनी के बाद उत्तरांचल पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन (यूपीसीएल) ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। 27 मई तक सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों में तैनात रहने के निर्देश उत्तरांचल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी किए गए हैं।
चारधाम आ रहे यात्रियों को रखना होगा मौसम का ध्यान
मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से भी मौसम की जानकारी के बाद यात्रा पर आने की अपील की जा रही है।
बिजली विभाग की छुट्टियां रद्द
प्रदेश में बृहस्पतिवार को आई आंधी में हुए नुकसान के बीच शुक्रवार तक काफी जगहों पर यूपीसीएल ने बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। इस बीच 27 मई तक चक्रवाती तूफान के अलर्ट को देखते हुए यूपीसीएल प्रबंधन ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस तिथि तक सभी को अपने दफ्तर में तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने 22 मई से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का हाई अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने सभी क्षेत्रीय इकाइयों को विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता गढ़वाल, हरिद्वार, कुमाऊं और ऊधमसिंहनगर को निर्देश दिए गए हैं कि उपखंड स्तर तक के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को आगामी 27 मई तक अवकाश पर रोक लगा दी गई है। ये भी निर्देश दिए गए हैं कि तूफान में नुकसान होने की दशा में न्यूनतम समय में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का इंतजाम पहले से किया जाए। आकस्मिकता की स्थिति में सहायक अभियंता स्तर तक के अधिकारी बिना मुख्य अभियंता और उससे उच्च स्तर के अधिकारी बिना निदेशक परिचालन की अनुमति अपना दफ्तर नहीं छोड़ सकेंगे




