उत्तर प्रदेश

उत्तराखंड(गंदे लोग) जिन्हें प्यार की जरूरत उन्हें बेटे बहु नाती ने मारा.महिला आयोग की अध्यक्षा से दर्द बयां करती 90 साल की वृद्धा ।।

बेटे,बहु और नाती ने मिलकर 90 वर्ष से अधिक उम्र की वृद्धा के साथ मारपीट कर दी जिससे वृद्धा बुरी तरह से घायल हो गई तथा उसका हाथ फैक्चर हो गया किसी तरह लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया घटना की सूचना मिलने के बाद महिला आयोग की अध्यक्षा ने अस्पताल में जाकर वृद्धा से मुलाकात की तथा पुलिस को दोषियों के साथ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार प्रातः नरेन्द्र नगर के डौर गावँ की 90 वर्ष से अधिक उम्र की वृद्धा रौशनी देवी के साथ उनके बेटे, बहु व नाती के द्वारा मारपीट की जानकारी मिलने पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए ऋषिकेश के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती रौशनी देवी से मुलाकात की तथा डाक्टरों को समुचित इलाज के साथ उन्होंने पीड़िता से मिलकर उनका हाल जाना।
पीड़ित वृद्धा से जानकारी के अनुसार पता चला कि उनके तीन बेटे हैं जिनमें से एक बेटे ने अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर वृद्धा से मारपीट की है तथा इस दौरान उनका हाथ भी टूटा है जिसमें प्लास्टर लगा हुआ है।
जानकारी मिलने पर महिला आयोग की अध्यक्षा ने तत्काल एसएसपी टिहरी को दूरभाष पर वार्ता करते हुए मामले में वृद्धा के साथ मारपीट व उनका शोषण करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के लिए निर्देश दिये । उन्होंने कहा कि इस प्रकार की मानसिकता से ग्रसित लोग परिवार की अहमियत को भूल चुकें है। ऐसे लोग जो अपने वृद्ध माता पिता के साथ गलत बर्ताव या उनका शोषण करते है उनको कड़ी कार्यवाही के साथ दंडित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  (रंगरेलियां) एक महिला दो पुरुष, मिला आपत्तिजनक सामान भी, तीनों गिरफ्तार ।।

इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय, ऋषिकेश के महिला वार्ड व प्रसूति गृह में भर्ती सभी जच्चा बच्चा से मिलकर उनका हाल जाना व अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों व अन्य लोगो से उचित व सामंजस्य पूर्ण व्यवहार करने के लिए कहा है।

Ad
To Top