Uttarakhand city news dehradun -:उत्तराखण्ड राज्य में बर्फवारी / हिमस्खलन की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने के संबंध में Defence Geoinformatics Research Establishment (DGRE), Chandigarh ने चेतावनी जारी की है द्वारा दिनांक 21.03.2026 को सायंः 05:00 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 21.03.2026 से 22.03.2026 की सायं 05:00 बजे तक राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फवारी / हिमस्खलन की सम्भावना व्यक्त की गयी है। विशेष रूप से जनपद, उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ (Danger level-3 में रखा गया है) तथा रूद्रप्रयाग एवं बागेश्वर (Danger level-1 में रखा गया है) में बर्फवारी / हिमस्खलन की संभावना जताई गयी है। ऐसे में इन क्षेत्रों में अधिक बर्फ पड़ने की दशा में अवधाव या अवलांच का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में स्थानीय जनसामान्य द्वारा निम्न सावधानियां रखना उचित होगा-
- दिन व रात दोनों में अपने नजदीकी क्षेत्रों में गिर रही बर्फ / हिमस्खलन की जानकारी लेते रहें।
- हिमस्खलन / बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें अन्यथा इससे बचें।
- हिमस्खलन/बर्फ गिरने के दौरान अपने घरों या अस्थायी आवासों, गौशालाओं की छतों पर अधिक बर्फ न जमा होने दें व इसे साफ करते रहें।
- बर्फीले क्षेत्रों में आवागमन के दौरान बर्फ के फिसलने पर नजर बनाये रखें।
- यदि किन्हीं कारणों से अस्थायी रूप से अधिक बर्फ पड़ने वाले क्षेत्रों में निवास कर रहें हो तो एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर चले जायें।
- पुराने अवलांच (हिमस्खलन) घटित क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता रखें। कृपया इसे उक्त संवेदनशील क्षेत्रों में प्रसारित करने का कष्ट करें
मौसम विभाग ने 22 मार्च को जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।
जबकि* राज्य के देहरादून, टिहरी एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
- राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
इसके अलावा 22 मार्च को
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। तथाराज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग में 23 जनवरी के लिए भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
तथा* राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना है।
- राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 24 मार्च को मौसम पूर्वानुमान भी जारी किया है
राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।
राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 25 मार्च को मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए* राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। तथा
राज्य के शेष जनपर्दो में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने 26 मार्च को
राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है।
- राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
जबकि 27 मार्च को * उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है। वहीं * राज्य के शेष पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बर्फबारी (3300m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर) होने की संभावना है।व राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।




